👉Top Tabs

Festival Navratri 2026 व प्रत्येक दिन के शुभ रंग

 


 शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्त्वपूर्ण नवरात्रि है। इसीलिए शारदीय नवरात्रि को महा नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि - 11/10/2026 से 19/10/2026 


आश्विन घटस्थापना रविवार, अक्टूबर 11, 2026 को
घटस्थापना मुहूर्त - 06:08 ए एम से 10:03 ए एम
अवधि - 03 घण्टे 55 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:37 ए एम से 12:24 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स
 
 
नवरात्रि का दिन 1
अक्टूबर 11, 2026, रविवार
आज का नवरात्रि रँग - नारंगी

रविवार को नारँगी रँग के वस्त्र धारण कर, देवी नवदुर्गा का पूजन करने से स्फूर्ति एवं उल्लास का अनुभव होता है। यह रँग सकारात्मक ऊर्जा से सन्निहित होता है तथा व्यक्ति के चित्त को उत्साहित रखता है।

 
नवरात्रि का दिन 2
अक्टूबर 12, 2026, सोमवार
आज का नवरात्रि रँग - सफ़ेद

श्वेत रँग शुद्धता व सरलता का पर्याय है। देवी की कृपा प्राप्ति हेतु सोमवार को श्वेत रँग के परिधान धारण करें। श्वेत रँग आत्मशान्ति एवं सुरक्षा का अनुभव कराता है।

 

नवरात्रि का दिन 3
अक्टूबर 13, 2026, मंगलवार
आज का नवरात्रि रँग - लाल

मंगलवार को नवरात्रि उत्सव के लिये लाल रँग प्रयोग करें। लाल रँग उत्साह एवं प्रेम का प्रतीक है, तथा माता के चढ़ावे में लाल चुनरी अत्यधिक लोकप्रिय है। यह रँग भक्तों को शक्ति तथा जीवटता से युक्त करता है।

 

नवरात्रि का दिन 4
अक्टूबर 14, 2026, बुधवार
आज का नवरात्रि रँग - गहरा नीला

बुधवार को नवरात्रि उत्सव में गहरे नीले रँग का प्रयोग आपको अतुलनीय आनन्द की अनुभूति देगा। यह रँग समृद्धि एवं शान्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

  

नवरात्रि का दिन 5
अक्टूबर 15, 2026, बृहस्पतिवार
आज का नवरात्रि रँग - पीला

गुरुवार को पीले रँग के वस्त्र धारण करने से नवरात्रि उत्सव में मनुष्य का चित्त आशान्वित तथा प्रसन्न रहता है। यह रँग ऊष्मा का प्रतीक है, जो व्यक्ति को दिनभर प्रफुल्लित रखता है।

 

नवरात्रि का दिन 6
अक्टूबर 16, 2026, शुक्रवार
आज का नवरात्रि रँग - हरा

हरा रँग प्रकृति का प्रतीक है तथा विकास, उर्वरता, शान्ति एवं स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है। शुक्रवार को हरे रँग का उपयोग कर, देवी से शान्ति प्राप्ति हेतु प्रार्थना करें। हरा रँग जीवन में नवीन आरम्भ को भी प्रदर्शित करता है।

 

नवरात्रि का दिन 7
अक्टूबर 17, 2026, शनिवार
आज का नवरात्रि रँग - स्लेटी

स्लेटी रँग सन्तुलित विचारधारा का प्रतीक है तथा व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने हेतु प्रेरित करता है। यह रँग उन भक्तों के लिये उपयुक्त है, जो हलके रँग को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अपनी एक विशिष्ट शैली के साथ नवरात्रि उत्सव का आनन्द लेने के इच्छुक हैं।

 

नवरात्रि का दिन 8
अक्टूबर 18, 2026, रविवार
आज का नवरात्रि रँग - बैंगनी

बैंगनी रँग भव्यता एवं राजसी ठाट-बाठ को दर्शाता है। नवदुर्गा की पूजन में बैंगनी रँग का प्रयोग करने से भक्तों को समृद्धि एवं सम्पन्नता की प्राप्ति होती है। अतः देवी माँ की कृपा प्राप्ति हेतु निःसंकोच बैंगनी रँग के परिधानों का प्रयोग करें।

 

नवरात्रि का दिन 9
अक्टूबर 19, 2026, सोमवार
आज का नवरात्रि रँग - मोर वाला हरा

मयूर हरा रँग विशिष्टता एवं व्यक्तित्व को इङ्गित करता है। नीले व हरे रँग के इस विशिष्ट मिश्रण के प्रयोग से दोनों रँगो के गुणों (समृद्धि व नवीनता) का लाभ मिलता है।

 

 

 

आयुध पूजा मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026 को
आयुध पूजा विजय मुहूर्त - 01:54 पी एम से 02:40 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स
मैसूर दशहरा बुधवार, अक्टूबर 21, 2026 को
 
 
विजयादशमी मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026 को
विजय मुहूर्त - 01:54 पी एम से 02:40 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स
 
बंगाल विजयादशमी बुधवार, अक्टूबर 21, 2026 को
अपराह्न पूजा का समय - 01:08 पी एम से 03:27 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 19 मिनट्स

***************************************** ***************************************** Old pages – home – next page codes start here ***************************************** *****************************************
***************************************** ***************************************** Old pages – home – next page codes ENDS HERE ***************************************** *****************************************

👉🏻 Share Buttons

✨ Nivaran Astro Share Buttons ✨

👍like excellent strip

〽️

✦ ✿ ✦

👉 text box

〽️

✦ ✿ ✦

👉 Upcoming Festival

🌟 Upcoming Festival - आगामी त्योहार 🌟
🎡 Navratri-नवरात्रि - 11/10/2026
00दिन
00घंटे
00मिनट
00सेकंड
अधिक जाने ➔
💥 Diwali-दिवाली - 08/11/2026
00दिन
00घंटे
00मिनट
00सेकंड
अधिक जाने ➔