ग्रह दोष के लक्षण Grah dosh ke lakshan

ग्रह दोष के लक्षण / Grah dosh ke lakshan



हर कोई किसी न किसी ग्रह दोष से ग्रस्त रहता है। कई बार उसे पता नहीं चलता कि किस वजह से उसकी जिंदगी में तूफान थमने का नाम नहीं ले रही। किस वजह से जीना मुहाल हो रहा है। तो क्या हैं नवग्रह दोष के लक्षण और उससे निजात पाने के उपाय। अगर बिना बात घर में कलह क्लेश हो, हर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, शत्रु अकारण परेशान कर रहे हों, सेहत नहीं दे रही साथ, मान सम्मान का हो रहा हो नाश, बच्चे की बुद्धि का नहीं हो रहा विकास तो आप नवग्रह दोषों से ग्रस्त हैं।



ग्रहों दोष के लक्षण:-



1. सूर्य दोष के लक्षण:- असाध्य रोगों के कारण परेशानी, सिरदर्द, बुखार, नेत्र संबंधी कष्ट, सरकार के कर विभाग से परेशानी, नौकरी में बाधा।



2. चंद्रमा दोष के लक्षण:- जुखाम, पेट की बीमारियों से परेशानी, घर में असमय पशुओं की मत्यु की आशंका, अकारण शत्रुओं का बढ़ना, धन का हानि।



3. मंगल दोष के लक्षण:- घर में चोरी होने का डर, घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े की आशंका, भाई के साथ संबंधों में अनबन, दांपत्य जीवन में तनाव, अकाल मृत्यु की आशंका।



4. बुध दोष के लक्षण:- स्वभाव में चिड़चिड़ापन, जुए-सट्टे के कारण धन की बड़ी हानि, दांत से जुड़े रोगों के कारण परेशानी, सिर दर्द. अधिक तनाव की स्थिति।



5. गुरू दोष के लक्षण:- सोने की हानि, चोरी की आशंका, उच्च शिक्षा की राह में बाधाएं, झूठे आरोप के कारण मान-सम्मान में कमी, पिता को हानि होने की आशंका।



6. शुक्र दोष के लक्षण:- बिना किसी बीमारी के अंगूठे, त्वचा संबंधी रोगों से परेशानी। राजनीति के क्षेत्र में हानि, प्रेम व दापंत्य संबंधों में अलगाव, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव।



7. शनि दोष के लक्षण:- पैतृक संपत्ति की हानि, हमेशा बीमारी से परेशानी, मुकदमे के कारण परेशानी, बनते हुए काम का बिगड़ जाना।



8. राहु दोष के लक्षण:- मोटापे के कारण परेशानी, अचानक दुर्घटना, लड़ाई-झगड़े की आशंका, हर तरह के व्यापार में घाटा।



9. केतु दोष के लक्षण:- बुरी संगत के कारण धन की हानि, जोड़ों के दर्द से परेशानी, संतान का भाग्योदय न होना, स्वास्थ्य के कारण तनाव।


***************************************** ***************************************** Old pages – home – next page codes start here ***************************************** *****************************************
👈🏻 पिछला पोस्ट
🏠 होम
अगला पोस्ट 👉🏻
***************************************** ***************************************** Old pages – home – next page codes ENDS HERE ***************************************** *****************************************

👉🏻 Share Buttons

✨ Nivaran Astro Share Buttons ✨

〽️