होलिका दहन २०२३ मुहूर्तं, Holika Dahan muhurth 2023,


 

1)      घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए |

 

2)      होली की अग्नि के 3/5/7/11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए, इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है, कष्ट दूर होते हैं |

 

3)      होली दहन के समय ७ गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें, प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र दहन में डाल दें |

 

4)      गोमती चक्र को होली के दिन थोड़ा सिंदूर लगाकर शत्रु का नाम उच्चारण करते हुए जलती हुई होली में फेंक दें, आपका शत्रु भी मित्र बन जाएगा |

 

5)      होलिका की राख को घर लाएं और हर कोने में उसके अंश को रखें, ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है |